बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: भोजीपुरा,संवाददाता। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े दोनों युवकों ने 7 अक्टूबर को भैरपुरा खजुरिया की बाजार से बाइक चोरी की थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। थाना देवरनिया के गांव चठिया निवासी हरवेश की बाइक 7 अक्टूबर को भोजीपुरा के भैरपुरा खजुरिया की बाजार से चोरी हो गई थी। मामले में हरवेश के भाई महेश ने भोजीपुरा में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आज एक स्थान से आयुष निवासी गोपाडांडी देवरनिया हाल निवासी किच्छा थाना किच्छा ऊधम सिंह नगर और दूसरे आरोपी गोपाल निवासी कलारा भोजीपुरा हाल निवासी किच्छा थाना ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने बरामदगी की धारा की बढ़ो...