बरेली, नवम्बर 21 -- Bareily News: शाही, संवाददाता। थाना शाही पुलिस ने मधुमक्खी के 80 बक्से चोरी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बहादुरपुर तिराहे पर बने टीन शेड के पास से पकड़ा गया। 18 नबंबर को प्रवेन्द्र कुमार पुत्र लोकराम निवासी ग्राम अक्सौरा थाना शाही पर तहरीर दी थी। तहरीर में बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके मधुमक्खी के 80 बक्से चोरी कर लिए हैं। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था। वांछित अभियुक्त इश्तियाक अली उर्फ हाफिज पुत्र मुस्तफा अली निवासी ग्राम रुस्तमपुर वार्ड नंबर 34 थाना मिलक जनपद रामपुर को शुक्रवार की रात शाही के गांव बहादुरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। बरामदगी के आधा...