Bareily News: चोरी का आरोपी पिकअप गाड़ी और माल समेत गिरफ्तार
बरेली, सितम्बर 26 -- Bareily News: फोटो- हाफिजगंज पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी। हाफिजगंज। दो दिन पूर्व एक कबाड़ की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया कबाड़, पिकअप वाहन और वारदात में इस्तेमाल किए गए लोहे के औजार बरामद कर लिए हैं। आरोपी चोरी का सामान बेचने के लिए ले जा रहा था, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।रिठौरा कस्बे के मोहल्ला जाटवपुरा निवासी अजय सागर ने 24 सितंबर को हाफिजगंज थाने में तहरीर देकर बताया था कि 23 सितंबर की रात उनकी कबाड़ की दुकान से अज्ञात चोर तांबा, पीतल, सिल्वर और प्लास्टिक समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की। 25...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.