Bareily News: चोरी करके काट दी गाय, रिपोर्ट दर्ज
बरेली, सितम्बर 16 -- Bareily News: बरेली। पशु तस्करों ने पशुशाला से एक गाय चोरी करके उसका वध कर दिया। गाय के अवशेष मिलने पर सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करके तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है। सीबीगंज के गांव परधौली निवासी यशपाल के गोवंशीय पशु ट्यूबवेल के पास पशुशाला में बांधे जाते हैं। सोमवार रात में किसी समय वहां से एक गाय गायब हो गई। मंगलवार सुबह इसकी जानकारी होने पर वे लोग गाय के खुलकर कहीं चले जाने की आशंका में खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान गांव के पूर्व दिशा में स्थित एक खेत में गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े मिले। सूचना मिलते ही यशपाल समेत तमाम लोग वहां पहुंचे और घटना को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान यशपाल ने वे अवशेष अपनी गाय के होने की पुष्टि की तो पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.