बरेली, अगस्त 19 -- Bareily News: ऑफ्सर्स कॉलोनी के पास बने वकीलों के चैंबरों पर नगर निगम द्वारा बुलडोजर चलाये जाने के विरोध में कांग्रेस विधि विभाग ने ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने पीड़ित वकीलों को तत्काल चैंबर, सीट उपलब्ध कराने, पीड़ित वकीलों को पांच लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने और कचहरी की तरह बरेली शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है। बता दें गुरुवार की रात्रि नगर निगम ने बुलडोजर से ऑफिसर्स कॉलोनी की बाउंड्री पर बने अधिवक्ताओं के चैंबरों को ढहा दिया था। बीते शुक्रवार को जिन अधिवक्ताओं के चैंबर गिराए गए उन्होंने ऑफिसर्स कॉलोनी रोड पर चैंबरों का कबाड़ा, मलवा रखकर मार्ग अवरुद्ध कर विरोध कर दिया था। यह भी पढ़ें- Bareily News: वकीलों ने अनिश्चितकालीन धरना किया शुरूधरना और ज्ञापन 17 अगस्त से ऑफिसर्स कॉलोनी की बाउंड्री पर चैंबर बना...