बरेली, सितम्बर 15 -- Bareily News: फोटो.. फरीदपुर फरीदपुर, संवाददाता। एसआई के पैर छूकर बाइक का चालान न करने के लिए मांफी मांग रहे ग्रामीण को देखकर आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह भड़क उठे। उन्होंने चेकिंग कर रही एसआई को यह रवैया न अपनाने की हिदायत थी।मंगलवार को भाजपा के आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह का जन्मदिन था। वह जन्मदिन मनाने के लिए दोपहर बाद कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ पंचेश्वर नाथ मंदिर जा रहे थे। उनका काफिला मुखर्जी पेट्रोल पंप से आगे फरीदपुर के बाईपास पर पहुंचा। इसी दौरान उन्होंने बीच सड़क पर पुलिस की गाड़ी खड़ी देखी। फरीदपुर के पुलिस कर्मी के साथ चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार उप निरीक्षक के पैर छूकर चालान न करने की गुहार लगा रहा था। यह देखकर जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह काफिले के साथ रुक गए। जिला अध...