बरेली, जुलाई 9 -- Bareily News: भमोरा। कहासुनी के बाद नौ माह की बच्ची को पत्नी से छीनकर नोएडा से गांव आए पति को समझाकर गांववालों ने दंपति में समझौता करा दिया। इसके बाद पति ने बच्ची को पत्नी के हवाले कर दिया। भमोा थाना क्षेत्र के सरारी निवासी रामरतन मौर्य ने बताया कि वह पत्नी और नौ माह बेटी के साथ नोएडा में रहकर मजदूरी करता था। सास-ससुर भी नोएडा में उसके घर के पास में रहते थे। जब भी वह शाम को मजदूरी करके आता तो पत्नी अपने माता-पिता के घर उनके लिए खाना बनाते मिलती। उसने कई बार इसका विरोध किया, लेकिन पत्नी नहीं मानी। इसी बात पर विवाद होने पर चार दिन पहले वह बेटी को लेकर नोएडा से गांव सरारी चला आया। वहीं पत्नी ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया। भमोरा थाने के उप निरीक्षक श्याम वीर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने दोनों को समझाकर समझौता करा दिया है। ...