बरेली, अक्टूबर 11 -- Bareily News: ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 की अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिताओं के लिए परिसर की टीमों का चयन 12 से 15 अक्टूबर तक होगा। क्रीड़ा सचिव डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि सभी ट्रायल पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होंगे। ‎फुटबाल (महिला-पुरुष) का ट्रायल 12 अक्टूबर को दोपहर दो बजे, पुरुष वालीबाल का 13 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे, बॉक्सिंग (महिला-पुरुष) का 14 अक्टूबर को दोपहर ढाई बजे और पुरुष बास्केटबाल का ट्रायल 15 अक्टूबर को दोपहर ढाई बजे होगा। विभागाध्यक्षों को विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। खिलाड़ियों को परिचय पत्र, फीस रसीद, शैक्षणिक दस्तावेज, दो पासपोर्ट फोटो और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- Almora ...