Bareily News: चार खेलों में विश्वविद्यालय की टीमों के चयन को ट्रायल 12 से
बरेली, अक्टूबर 11 -- Bareily News: बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिताओं के लिए परिसर की टीमों का चयन 12 से 15 अक्तूबर तक होगा। क्रीड़ा सचिव डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि सभी ट्रायल पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होंगे। फुटबाल (महिला-पुरुष) का ट्रायल 12 अक्तूबर को दोपहर दो बजे, पुरुष वॉलीबाल का 13 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे, बॉक्सिंग (महिला-पुरुष) का 14 अक्तूबर को दोपहर ढ़ाई बजे और पुरुष बास्केटबॉल का ट्रायल 15 अक्तूबर को दोपहर ढ़ाई बजे होगा। विभागाध्यक्षों को विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। खिलाड़ियों को परिचय पत्र, फीस रसीद, शैक्षणिक दस्तावेज, दो पासपोर्ट फोटो और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- Bareily News: चार खेलों में वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.