Bareily News: चार्जिंग स्टेशन के सामने से गिरताऊ कैंटीलीवर हटाया, टला हादसे का खतरा
बरेली, अगस्त 1 -- Bareily News: स्वालेनगर नगर स्थित चार्जिंग स्टेशन के सामने लगे जर्जर और गिरताऊ संकेतिक कैंटीलीवर को सुरक्षा की दृष्टि से हटा दिया गया। कैंटीलीवर की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी, जिससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कैंटीलीवर को सुरक्षित तरीके से हटाया। कार्रवाई के दौरान आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए, ताकि यातायात और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्थानीय लोगों ने लंबे समय से जर्जर कैंटीलीवर को हटाने की मांग की थी। इसके हटने से राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिली है तथा संभावित दुर्घटना का खतरा भी टल गया है। राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर जर्जर संरचनाओं को चिन्हित कर उन्हें समयबद्ध तरीके से हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.