बरेली, जुलाई 31 -- Bareily News: शीशगढ़, संवाददाता । गांव की महिला ने एक व्यक्ति पर अकेला देखकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर 12:00 बजे वह अपने खेत पर गईं थी। अकेला देखकर गांव का परमानंद उर्फ परमा वहां पहुंचा। आरोपी ने उससे छेड़छाड़ की, कपड़े फाड़ दिए। गन्ने के खेत में जबरन खींच कर ले जाने लगा। महिला के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी परमानंद उर्फ परमा निवासी जाम अन्तरामपुर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Rampur News: छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में तीन पर रिपोर्ट एसओ ने बताया मामले की जांच उपनिरीक्षक रुयाजुद्दीन को सौं...