Bareily News: चारा लेने गए युवक का शव खेत में भरे पानी में उतराता मिला
बरेली, सितम्बर 20 -- Bareily News: लखीमपुर। मवेशियों के लिए चारा लेने गए 45 वर्षीय युवक का शव खेत में भरे बाढ़ के पानी में उतराता मिला। आशंका जताई जा रही है कि कमजोरी की वजह से वह बेसुध होकर पानी में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। काफी देर तक वापस नहीं पहुंचे तो परिजन तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पानी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लखीमपुर खीरी जनपद के मझगई थाना के मुन्नापुरवा गांव में रहने वाले 45 वर्षीय रामखेलावन रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मवेशियों का चारा लेने के लिए खेत पर गए थे। गांव के पास प्राइमरी स्कूल के उत्तर दिशा में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों ने रामखेलावन को गांव के ही मिहीलाल के खेत की तरफ जाते देखा था。
परिजन का खोजबीन काफी समय बीत जाने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.