Bareily News: चाबी बनाने वाले को चोर बताकर पुलिस को सौंपा
बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: दो साल पुरानी चोरी में एक चाबी बनाने वाले को संदिग्ध बताकर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ कर मामले की जानकारी कर रही है। प्रेमनगर के मोहल्ला इंदिरानगर में रहने वाले सचिन गुप्ता के घर दो साल पहले चोरी हुई थी, जिसमें लाखों के जेवरात चोरी हुए थे। सचिन का कहना है कि इस घटना को उनके घर में चाबी बनाने आए व्यक्ति ने अंजाम दिया था। शुक्रवार को वही व्यक्ति मोहल्ले में दोबारा चाबी बनाने पहुंचा तो उन्होंने संदिग्ध बताकर लोगों की मदद से उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। प्रेमनगर पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.