Bareily News: चाट विक्रेता की जेब से 50 हजार उड़ाए
बरेली, सितम्बर 29 -- Bareily News: नवाबगंज। बैंक से 60 हजार रुपये निकालकर बाहर आए एक चाट विक्रेता की जेब से अज्ञात युवक 50 हजार रुपये की गड्डी निकालकर फरार हो गया। कुछ देर बाद जेब टटोलने पर रुपये गायब मिलने से उसके होश उड़ गए। घटना की तहरीर थाना नवाबगंज में दी गई है। कस्बे के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी मेवाराम चाट का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मंगलवार को वह पत्नी सावित्री देवी के साथ कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा गए थे। जहां सावित्री देवी ने अपने खाते से 60 हजार रुपये निकालने के बाद मेवाराम को दे दिए। मेवाराम ने रकम अपनी पैंट की जेब में रख ली। बैंक से बाहर निकलकर वह अपनी बाइक निकालने लगे। आरोप है कि इसी दौरान साइकिल से आए एक युवक ने उनकी जेब से 50 हजार रुपये की गड्डी पार कर दी। कुछ देर बाद मेवाराम ने जेब में हाथ डा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.