Bareily News: चाकू मारकर हत्या के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: शीशगढ़। गोकिललपुर गांव में युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी शेरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मुख्य आरोपी विशाल उर्फ नितिन पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मृतक अर्जुन के भाई सुरेंद्र की शिकायत पर विशाल और शेरा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ था। घटना 12 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे गांव के चौराहे पर हुई थी। विशाल और उसका चाचा शेरा वहां खड़े थे। तभी गांव निवासी हरदेव और उसका भाई अर्जुन वहां पहुंचे। आरोप है कि विशाल ने हरदेव पर चाकू से हमला किया। अर्जुन बचाने आया तो विशाल ने उसकी गर्दन पर वार कर दिया। इससे अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई, हरदेव भी घायल हुआ। पुलिस के मुताबिक, परिजनों और ग्रामीणों ने विशाल को चाकू समेत पकड़कर पुलिस को सौंपा था। पूछताछ में आरोपी ने हरदेव से पुरानी रंजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.