Bareily News: चाइल्ड केयर बिशप कॉनराड स्कूल में हुई एरोबिक्स चैंपियनशिप में 10 स्कूलों ने लिया हिस्सा
बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: बरेली। चाइल्ड केयर बिशप कॉनराड स्कूल में इंटर-स्कूल फिटनेस एरोबिक्स चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में शहर के 10 स्कूलों के विद्यार्थियों ने अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि आरटीओ पंकज सिंह ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि बरेली में पहली बार उन्होंने ऐसा शानदार एरोबिक्स प्रदर्शन देखा। उन्होंने बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नवरस और लोक नृत्य भी प्रस्तुत किए। अंडर-14 वर्ग में जीआरएम डोहरा स्कूल प्रथम, पद्मावती एकेडमी द्वितीय और सेक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल तृतीय रहा। अंडर-19 वर्ग में पद्मावती एकेडमी प्रथम, जीआरएम डोहरा द्वितीय और सेक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.