बरेली, सितम्बर 1 -- Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। नैनीताल हाईवे पर एक चलती डस्टर कार में आग लग गई। शार्ट सर्किट होने पर चालक ने कार रोक ली जिससे कार सवार तीनों की जान बच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया। यह घटना सोमवार की रात करीब 11 बजे की बताई जाती है। नैनीतल फोरलेन हाईवे पर मुंडिया टोल से कुछ दूरी पहले एक डस्टर कार में शार्ट सर्किट होने पर चालक ने कार रोक ली। कार में सवार तीनों लोग जल्दी से उतर गए। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। कार यहां के सलीम पुत्र हनीफ की बताई जाती है। तीनों कार से किच्छा की दिशा में जा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...