बरेली, अगस्त 17 -- Bareily News: आलोक नगर स्थित इंटरडिपेन्डेन्ट बैप्टिस्ट चर्च में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चर्च के जवानों ने प्रे फॉर इंडिया कार्यक्रम आयोजित किया। संचालन राज कुमार सिंह ने किया, जबकि सिस्टर ललिता सैमुअल ने संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी को देश की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। कार्यक्रम में देश की सुख-शांति, मसीही परिवारों, युवाओं, एकता-सद्भावना और विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं। इस दौरान इशांत सैमुअल, सुषमा मैसी, अलका सैमुअल, अमृत कुमार, अमन सिंह, मनु कठेरिया, पिंकी, कनक, महिमा और स्तुति ने प्रार्थना की। समापन प्रार्थना सभ्यता यादव ने की। अंत में सीनियर पास्टर रेव्ह. डॉ. विलियम सैमुअल ने आशीष वचन के साथ आराधना का समापन किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: न्यू माउंट कार्मेल इंग्लिश स्कूल में...