बरेली, सितम्बर 27 -- Bareily News: बरेली। लगातार बारिश के बाद शहर में जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए मेयर डा. उमेश गौतम ने नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य समेत नगर निगम के अधिकारियों के साथ शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मेयर रेजीडेंसी गार्डन, संजय नगर, हजियापुर, मॉडल टाउन, डीडीपुरम, डेलापीर, राजेंद्रनगर, जनकपुरी समेत कई जलभराव वाले इलाकों में पहुंचे। उन्होंने मौके पर जलनिकासी की स्थिति देखी और अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पानी निकालने के निर्देश दिए। मेयर ने कई स्थानों पर घुटनों तक भरे पानी में पैदल चलकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जलभराव की स्थिति और पानी निकालने के लिए किए जा रहे इंतजामों की जानकारी ली। मेयर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि लोगों को जलभराव से जल्द से जल्द राहत दिलाई जाए। मेयर ...