बरेली, अगस्त 29 -- Bareily News: फोटो बहेड़ी। इलाज के दौरान युवक की मौत हो जाने पर परिजनों ने ग्रामीणों संग देवीपुरा मोड़ पर शव रोककर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही सीओ कई थानों की पुलिस के संग मौके पर पहुंच गए और गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। बाद में परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार करवा दिया।

घटना का विवरण बीती 21 अगस्त को घायल हुए देवीपुरा गांव के 18 वर्षीय युवक सुमित पुत्र राज बहादुर की शुक्रवार की रात अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत की खबर गांव पहुंचते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। उसकी मौत के से खफा आक्रोशित ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के बाद सुमित का शव गांव ले जा रही एम्बुलेंस को गांव से कुछ दूरी पहले मुंडिया नबी बख्श मार्ग देवीपुरा मोड़ पर सड़क पर रोककर जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि सुमित की हत्या की गई है। ...