बरेली, सितम्बर 1 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। जीप दरवाजे के सामने खड़ी करने से मना करने पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर ग्रामीण पर चाकू सरिया से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेज दिया। क्षेत्र के गांव बहरेली में नितिन कुमार पुत्र अशोक कुमार के घर के दरवाजे के सामने पड़ोस का व्यक्ति अपनी जीप खड़ी करता है। जिससे उनको रास्ते में निकलने में दिक्कत होती है। उन्होने उससे कई बार गाड़ी दरवाजे के सामने खड़ी न करने को कहा। मंगलवार की सुबह जीप खड़ी करने से मना करने पर कुछ लोग उनके घर में घुस गए।आरोपियों ने घर में घुसकर नितिन कुमार पर चाकू व सरिया से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों के आने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। परिजन घायल को लेकर ...