बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: नवाबगंज। गाली-गलौज का विरोध करने पर दो युवकों ने एक युवक को घर में घुसकर लोहे के धारदार पंच से पीटकर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे बचाया। घटना की रिपोर्ट युवक की मां की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ईंधजागीर गांव के मोहल्ला यासीन नगर निवासी शबाना पत्नी मुन्ना ने बताया कि उनका बेटा मोहम्मद आमिर 13 अक्तूबर को घर के पास खड़ा था। इसी दौरान गांव के समीर और सलमान उससे गाली-गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो दोनों उसके साथ मारपीट करने लगे। आमिर जान बचाकर घर में घुसा तो आरोपी पीछा करते हुए अंदर पहुंच गए और लोहे के धारदार पंच से उसपर हमला कर दिया। इससे उसके सिर और माथे पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने किसी तरह उसे आरोपियों से बचाया। आरोप है कि जाते...