Bareily News: घर में घुसकर महिला से मारपीट, तोड़फोड़
बरेली, अक्टूबर 31 -- Bareily News: नवाबगंज। दबंगों ने एक महिला के घर में घुसकर उससे गाली-गलौज की। विरोध करने पर लात-घूंसों से पिटाई कर घर में तोड़फोड़ कर दी। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर महिला को बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट महिला की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव कचनेरा निवासी फूलावती पत्नी भीमसेन ने बताया कि 23 अक्टूबर की शाम वह घर पर थीं। इसी दौरान पीलीभीत जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पपरिया नवदिया में रहने वाला उसका रिश्तेदार रामकुमार अपने बेटे राजपाल और भगवत सरन के साथ घर में घुस आया। घर में आते ही वह तीनों उससे गाली-गलौज करने लगे। उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने उससे मारपीट कर घर में तोड़फोड़ की। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.