Bareily News: घर में घुसकर पिता-पुत्र पर रॉड से हमला
बरेली, सितम्बर 6 -- Bareily News: बरेली। इज्जतनगर थाने में ग्लिंकर इंक्लेव निवासी देवदत्त ने हार्टमन के पास रहने वाले अर्पित और छह अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। देवदत्त का कहना है कि पांच सितंबर की शाम लगभग 7:30 बजे आरोपी लोहे की रॉड और धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आए। गालीगलौज करते हुए आरोपियों ने उन्हें और बेटे को जानलेवा हमला करके घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.