बरेली, अगस्त 28 -- Bareily News: मीरगंज, ठिरिया बुर्जुग गांव में गुरुवार को बच्चों में हुई कहासुनी को लेकर रात में आठ बजे कुछ लोग सीमा पत्नी राधेश्याम के घर में घुस गए। उन्होंने गाली गलौजकर लाठी डंडों से सीमा पर हमला कर दिया। उन्हें बेरहमी से पीटा। घटना में सीमा घायल हो गईं। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उन्हें बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने सीमा की तहरीर पर आरोपी करन सिंह, दिनेश एवं कल्लू निवासी ठिरिया बुर्जुग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...