Bareily News: घर पर बुलाकर लोहे के पाइप से हमला
बरेली, अगस्त 26 -- Bareily News: मोहल्ले के युवक को दबंग ने अपने घर पर बुलाकर लोहे के पाइप से हमला करके घायल कर दिया। इस मामले में थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बानखाना निवासी नदीम का कहना है कि 23 अगस्त को मोहल्ले के ही फुरकान उर्फ मान्टू ने उन्हें अपने घर बुलाया। वहां मान्टू ने उन्हें कुछ पिलाया और फिर अपनी पत्नी से रोटी लाने को कहा। वह जैसे ही मान्टू की पत्नी से रोटी मांगने पहुंचे, वह पीछे से आ गया और छेड़छाड़ का आरोप लगाकर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। नदीम का कहना है कि मान्टू से चुनाव को लेकर उनका पुराना विवाद था, जिसमें समझौता हो गया था। मगर उसी रंजिश में आरोपी ने घर बुलाकर उन पर हमला कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। प्रेमनगर पुलिस का कहना है कि आरोपी मान्टू के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.