Bareily News: घर के बाहर खड़ी जेसीबी में लगी आग
बरेली, सितम्बर 10 -- Bareily News: हाफिजगंज। थाना क्षेत्र के सुन्नौर गांव में खाली जगह पर खड़ी जेसीबी में गुरुवार तड़के अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक जेसीबी काफी हद तक जल चुकी थी। क्योलड़िया थाने के अम्बरपुर गांव निवासी विकास बाबू पुत्र रामचंद्र ने बताया कि उनकी विकास इंटरप्राइजेज नाम से फर्म है। फर्म के नाम से बुल चैलेंजर जेसीबी है जो रोजना की तरह हाफिजगंज के गांव सुन्नौर के विनोद की खाली जगह पर खड़ी थी। जेसीबी स्वामी विकास के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब दो बजे अचानक जेसीबी में आग लग गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और 112 पर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.