Bareily News: घर का दरवाजा तोड़ घर में घुसे दबंग, दंपति से मारपीट
बरेली, जुलाई 5 -- Bareily News: रंजिश में दबंग दरवाजा तोड़कर दंपति के घर में घुस आए और उसे जमकर पीटा। दंपति ने आरोपियों के खिलाफ नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ईध जागीर गांव में रहने वाली सुशीला के मुताबिक 28 जून की सुबह गांव के अनिल उर्फ रमेश, राजू, अखिलेश गिरि, राहुल, पूनम, मधु, माया और राजकुमार की मां उसके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए। आरोपियों ने घर का सामान फेंककर तहसनहस कर दिया। विरोध पर उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर पति अशोक गिरि बचाने आए तो उन्हें भी लाठी-डंडों और लोहे की राड से पीटकर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: परिवार को पीटने, तोड़फोड़ में 12 पर केस उनके कंधे में फ्रैक्चर हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.