Bareily News: घर का ताला तोड़कर नकदी-जेवर चोरी
बरेली, अक्टूबर 11 -- Bareily News: बरेली। चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के नकदी और जेवर चोरी कर लिए। इस मामले में कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कैंट के गांव कांधरपुर की रहने वाली विमलेश ने पुलिस को बताया कि छह सितंबर की शाम करीब पांच बजे वह बच्चों को कोचिंग लेकर लक्ष्मीनगर कॉलोनी गई थीं। बारिश तेज होने के कारण वह बच्चों के साथ रात में वहीं रुक गईं। सात सितंबर की सुबह घर पहुंचीं तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। सामान चेक किया तो घर में रखे एक लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो चुके थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.