बरेली, अगस्त 8 -- Bareily News: 08बीएलवाई40-घंघोरा पिपरिया में जुलूस निकालने को एकत्र भीड़भोजीपुरा, संवाददाता। भोजीपुरा स्थित घंघोरा पिपरिया गांव के लोगों ने शनिवार को जुलूस की शक्ल में उर्स में जाने की कोशिश की तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों को नई परंपरा न डालने के लिए समझाया और उन्हें अलग-अलग करके रवाना कर दिया।भोजीपुरा थाने के इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि जानकारी की तो सामने आया कि गांव से कोई जुलूस नहीं निकाला जाता है। इस पर लोगों को नई परंपरा नहीं डालने के लिए समझाया गया और अलग-अलग जाने के लिए कहा, इसके बाद वे शांत होकर वहां से चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...