बरेली, अक्टूबर 7 -- Bareily News: नैनीताल रोड स्थित जीआरएम जूनियर विंग में ग्रैंड पैरेंट्स डे समारोह आयोजित किया गया। बच्चों ने दादा-दादी और नाना-नानी के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक राजेश अग्रवाल जौली, निदेशक त्रिजित अग्रवाल, रिद्धि अग्रवाल, प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत, शील सक्सेना और समन्वयक डॉ. विनीता सक्सेना ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। बच्चों ने 'रूट्स ऑफ लव' और 'मोबाइल मानिया' प्रस्तुतियों के जरिए बड़ों के सम्मान और मोबाइल के अधिक उपयोग से बचने का संदेश दिया। नन्हे संचालकों प्रिशा अग्रवाल, वेदांत मिश्रा, श्रेया पांडे और कौशिकी अग्रवाल ने भी प्रभावी संचालन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...