बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: पद्मावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन (आईएसए) की ओर से अंतरविद्यालयीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बरेली के 29 विद्यालयों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई। ग्रुप ए में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने 'आजाद भारत बनाम विकसित भारत' विषय पर चित्र बनाए। वहीं ग्रुप बी में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने 'भारत की कला शैलियां' विषय पर अपनी कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित की। निर्णायक श्रुति आर्ट स्टूडियो की ज्योति गोयल और डॉ. राजेंद्र सिंह पुंढीर रहे। ग्रुप ए में जीआरएम नैनीताल रोड विजेता, चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल प्रथम उपविजेता और बिशप कॉनराड स्कूल कैंट द्वितीय उपविजेता रहा। यह भी पढ़ें- Bareily News: पद्मावती स्कूल मे...