Bareily News: ग्राम चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, दो गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
बरेली, सितम्बर 25 -- Bareily News: बहेड़ी। दमखोदा स्थित पंचायत घर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख स्नेहलता गंगवार रहीं, जबकि अध्यक्षता एसडीएम बहेड़ी गोपाल शर्मा ने की। चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से लाभ उठाने की अपील की। ब्लॉक प्रमुख स्नेहलता गंगवार ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस दौरान पीएम आवास, पेंशन, मनरेगा, किसान सम्मान निधि और स्वच्छ भारत मिशन समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल में ग्रामीणों ने राशन, पेंशन, भूमि विवाद और विकास कार्यों से संबंधित शिकायतें रखीं। इनमें तमाम शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण किया। बाल विकास परियोजना विभाग की ओर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.