Bareily News: ग्रामीण के 3.40 लाख रुपए हड़पे
बरेली, नवम्बर 6 -- Bareily News: मीरगंज, ग्रामीण ने 3.40 लाख रुपए हड़पने का आरोप क्षेत्र के व्यक्ति पर लगाकर मामले की शिकायत डीजीपी से कर रुपए दिलाने की मांग की है। गुलड़िया निवासी बांकेलाल ने प्रार्थना पत्र में कहा है उन्होने क्षेत्र के गांव के व्यक्ति की जमीन 3.40 लाख रुपयों में रहन रखी थी। रुपए देने के कुछ दिनों बाद उस व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होने इस संबंध में शासन व थाने में प्रार्थन पत्र दिए। बांके लाल ने बताया प्रार्थन पत्र पुलिस को देने के बाद संबंधित ने दो लाख रुपए लौटाने का वायदा कर समझौता कर लिया। लेकिन अब वह समझौता में तय राशि देने से मना कर रहा है। ग्रामीण ने रुपए दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.