Bareily News: ग्रामीण के एकाउंट से उड़ाए 45600 रुपए
बरेली, नवम्बर 30 -- Bareily News: शीशगढ़। क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 45600 रुपये यूपीआई के जरिए निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुतुबपुर निवासी हरिराम राजपूत ने बताया उनका एकाउंट शीशगढ़ की भारतीय स्टेट बैंक शाखा में है। 18 नवंबर को उनके खाते से अचानक 45 हजार 600 रुपये निकल गए। जानकारी होने पर उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज की। पोर्टल से शिकायत 18 नवंबर को शीशगढ़ पुलिस को कार्रवाई को भेज दी। पीड़ित का कहना है उसने किसी को ओटीपी अथवा अन्य जानकारी नहीं दी, फिर भी उसके खाते से रकम निकल गई। उप निरीक्षक दुष्यंत कुमार ने बताया जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.