बरेली, जुलाई 17 -- Bareily News: आंवला। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव खिरिया में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया, जमकर धुनाई लगाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।राजीव कुमार सिंह आंवला में दुकान चलते हैं, वह बुधवार देर शाम 9:00 बजे अपनी दुकान बंद कर बाइक से अपने गांव खिरिया जा रहा था। गांव से कुछ दूरी पर दो लोगों ने उसकी बाइक को रोकने का प्रयास किया, किसी तरह से बाइक को तेज गति से चलते हुए उनसे बचकर गांव में पहुंच गया और शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उनमें से एक युवक को पकड़ लिया जबकि उसका साथी भाग गया। ग्रामीणों ने उनकी पिटाई लगाई और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...