Bareily News: गौकशी में आरोपियों के नाम बढ़ाने को सौंपा ज्ञापन
बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: आंवला। थाना क्षेत्र में हुई गोकशी के मामले में प्रकाश में आए नामों को बढ़ाने के लिए हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने सीओ को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के संरक्षक गणेश गिरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीओ हेमंत कुमार उपाध्याय को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि नौ अक्तूबर को सिकरोडा भट्टे के पास हुई गोकशी में कुछ स्थानीय लोगों का भी हाथ रहा है। ऐसे लोगों को भी रिपोर्ट में शामिल किया जाए और सभी पर आवश्यक अधिनियम के तहत कार्रवाई करें। सीओ ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।फोटो 09- आंवला में हिन्दू रक्षा दल पदाधिकारियों ने सीओ का ज्ञापन सौंपा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.