Bareily News: गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई
बरेली, अगस्त 20 -- Bareily News: आंवला। बिशारतगंज, संवाददाता। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को भक्ति काल के कवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य मुनेन्द्र पाल ने कहा कि तुलसीदास जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र को जन-जन तक पहुंचाया। उनकी अमर कृति 'श्रीरामचरितमानस' केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि भारतीय जीवन-मूल्यों, कर्तव्य, मर्यादा, त्याग और लोकमंगल की प्रेरणा देने वाला महान ग्रंथ है। बिशारतगंज में टैक्टर ट्रॉली से गोस्वामी तुलसीदास की शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व चेयरमैन सूरजपाल मौर्य, सभासद नकुल गोस्वामी, विनोद गोस्वामी, खेमपाल गोस्वामी, सुभाष गोस्वामी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Munger News: तुलसी जयंती पर गोस्वामी तुलसीदास को किया नमन यह भी पढ़ें- संत तुलसीदास के जीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.