Bareily News: गोशालाओं में हफ्ते में एक दिन मनेगा कान्हा डे
बरेली, सितम्बर 5 -- Bareily News: डीएम अविनाश सिंह ने शुक्रवार को नदौसी स्थित कान्हा उपवन गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशालाओं के उत्थान के लिए आम लोगों, स्वयंसेवी संस्थाओं को जोड़ने की बात कही। सभी गोशालाओं में हफ्ते में एक दिन कान्हा डे मनाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने गौवंश की संख्या, उनके रख-रखाव, चारा, पीने का पानी, साफ-सफाई, उपचार व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा। डीएम ने गोशाला संचालक को निर्देश दिए कि गौवंश के समुचित रख-रखाव, स्वच्छता, पर्याप्त चारा-पानी व समय-समय पर पशु चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित करें। गौवंश के संरक्षण एवं बेहतर देखभाल के लिए सात पैरामीटर भी बढ़ाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और गौशाला में अतिरिक्त शेड निर्माण कराने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक दिन अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.