Bareily News: गोशालाओं में दौड़े अधिकारी, 147 गोवंश को कराया शिफ्ट
बरेली, सितम्बर 28 -- Bareily News: डीएम के निर्देश पर सीवीओ और उनकी टीम ने ज़िले की गोशालाओं का निरीक्षण किया। दो गोशाला में जल भराव की स्थिति को देखते हुए 147 गोवंश को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया गया है। अतिवृष्टि के दौरान निराश्रित गोवंश की सुरक्षा, पर्याप्त चारा, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। अतिवृष्टि के कारण पशुहानि के प्राप्त मामलों में भी संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सीवीओ डॉ मनमोहन पांडे ने बताया कि भोजीपुरा ब्लाक के फरीदापुर रामचरण गोशाला से 70 गायों को शिफ्ट कराया गया है। यह भी पढ़ें- किसानों के खेतों में पहुंचे डीएम,आपदा का किया आंकलन फरीदपुर तहसील के नगरिया कला में स्थित गोशाला से 77 गायों को शिफ्ट किया गया है।उधर, अतिवृष्टि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.