Bareily News: गोवर्धन लीला और सुदामा-कृष्ण प्रसंग का वर्णन
बरेली, अक्टूबर 10 -- Bareily News: कायस्थ सेना कल्याण परिवार की ओर से वृद्धाश्रम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का अंतिम दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। कथा व्यास आचार्य मुमुक्षु कृष्ण दद्दा जी महाराज ने गोवर्धन पर्वत प्रसंग सुनाया। उन्होंने अंश और अंशी के संबंध के साथ महारास की व्याख्या करते हुए कहा कि आत्मा और परमात्मा का मिलन ही महारास है। इसके साथ ही सुदामा-कृष्ण प्रसंग का वर्णन किया। आरती मदन सक्सेना और आलोक सक्सेना ने की। इस दौरान पूर्व विधायक पप्पू भरतौल, डॉ. मीनल ऐरण, वर्धमान जी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.