बरेली, अक्टूबर 18 -- Bareily News: बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथाव्यास पंडित माधव उपाध्याय ने गोवर्धन पूजा, रासलीला और कृष्ण-सुदामा मिलन के प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि भगवान के प्रति पूर्ण समर्पण करने वाला भक्त ही उनकी कृपा का पात्र बनता है। भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार को दूर करने के लिए गोवर्धन पूजा कराई थी। वहीं रासलीला के माध्यम से उन्होंने प्रेम और समर्पण का संदेश दिया। कथा के अंत में श्रद्धालुओं ने भागवत जी की आरती की और प्रसाद वितरित किया। इस दौरान प्रताप चंद्र सेठ, संजीव औतार अग्रवाल और सुभाष मेहरा का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Bareily News: कृष्ण लीला और गोवर्धन पूजा का किया वर्णन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...