बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: गोली से घायल फैक्ट्रीकर्मी की इलाज के दौरान मौत बरेली, मुख्य संवाददाता। पुरानी रंजिश को लेकर सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव मथुरापुर में फैक्ट्रीकर्मी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह मौत हो गई। सीबीगंज के गांव मथुरापुर निवासी निजी फैक्ट्री कर्मचारी संतोष साहू 23 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित मंदिर में भागवत कथा सुनने गए थे। इसी दौरान उन्हें गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। गोली संतोष साहू की बाईं आंख को फाड़ते हुए सिर में धंस गई थी। परिजन ने उन्हें भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां ऑपरेशन करके गोली निकाली गई। मगर संतोष साहू की हालत में सुधार नहीं हुआ और मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई।

पत्नी ने छह लोगो...