Bareily News: गोली मारने वाले हिस्ट्रीशीटर को जेल भेजा
बरेली, जुलाई 31 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। फायरिंग के आरोपी हिस्ट्रीशीटर चमन कश्यप को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया।थाना क्षेत्र के गांव कजरौटा में शेखर के यहां गुरुवार की रात पुत्री के नामकरण संस्कार की दावत थी। फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर एवं जिला बदर चमन कश्यप बगैर बुलाए दावत में पहुंच गया। वह तमंचा निकाल कर हर्ष फायरिंग करने लगा। शेखर की जांघ में गोली लग गई और आरपार हो गई वहीं तमंचा लहराते हुए चमन भागने की कोशिश करने लगा लेकिन गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाना में बंद कर दिया। शुक्रवार को हिस्ट्रीशीटर चमन कश्यप को पुलिस ने जान से मारने एवं अवैध हथियार से फायरिंग करने की धाराओं में जेल भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.