बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: गोमती नदी को स्वच्छ और अविरल बनाने के लिए गंगा समग्र की ओर से आगामी माह में माधोटांडा स्थित उद्गमस्थल से लखनऊ के गोमती घाट तक मोटरसाइकिल यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियों के तहत शुक्रवार को संगठन के पदाधिकारियों ने उद्गमस्थल का भ्रमण कर यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष और राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री अवधेश ने बैठक आयोजित की। इसमें उद्गमस्थल की स्वच्छता, संरक्षण, वृक्षारोपण और नदी को निर्मल बनाने के लिए जनजागरण पर चर्चा की गई। रामाशीष ने कहा कि गोमती का उद्गमस्थल आस्था और संस्कृति का केंद्र है। इसे स्वच्छ और संरक्षित रखना सभी का दायित्व है। यात्रा के माध्यम से नदी किनारे बसे गांवों में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान ब्रज प्रांत संयोजक डॉ. रविशरण सिंह चौहान, अखि...