बरेली, सितम्बर 25 -- Bareily News: बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के किच्छा-पंतनगर रेलवे स्टेशन के बीच क्रासिंग संख्या- 43/सी (गोकुल नगर) पर इंजीनियरिंग अनुरक्षण कार्य आज 26 सितंबर को होगा। जिसके चलते प्रातः 08.00 बजे से सायं 18.00 बजे तक क्रासिंग बंद रहेगा। सड़क यातायात क्रासिंग से पूर्णतया बन्द रहेगा। वैकल्पिक मार्ग क्रासिंग संख्या- 42/सी बेनी मजार तथा 46/स्पेशल (शांतिपुरी) से होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...