Bareily News: गैस लीकेज से चिमनी में धमाका, महिला झुलसी
बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: शाही (बरेली), संवाददाता। शाही कस्बे में एक घर की रसोई में जोरदार धमाके के बाद वहां काम कर रही महिला गंभीर रूप से झुलस गई। रसोई का दरवाजा उखड़कर करीब 20 मीटर दूर जा गिरा। दीवारों में दरारें पड़ गईं और खिड़कियों के कांच टूट गए। धमाके से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पुलिस व अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच कर गैस लीकेज से धमाके का दावा किया। शाही कस्बा के मोहल्ला ठाकुरद्वारा में रहने वाले सुमित शर्मा के भाई अमित की पत्नी राधा शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे रसोई में दूध गर्म करने पहुंचीं। चूल्हा जलाने के लिए जैसे ही नॉब खोलकर उन्होंने लाइटर जलाया, तेज धमाका हुआ और गैस चूल्हे के ऊपर लगी चिमनी का पाइप फट गया। आग का गुबार जैसा उठने से राधा उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसकर रसोई में गिर गईं। धमाके के साथ ही परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.