Bareily News: गेहूं ओवररेटिंग बिक्री प्रकरण में कमेटी करेगी जांच
बरेली, नवम्बर 25 -- Bareily News: कृषि विभाग के राजकीय बीज भंडार बिथरी ब्लॉक पर किसानों के साथ गेहूं बीज वितरण में ओवररेटिंग प्रकरण की जांच शुरू हो गई है। इस मामले से जुड़े उच्च अधिकारियों तक किसानों के कई वीडियो पहुंचे। तब जाकर अधिकारी सक्रिय हुए। बिथरी ब्लॉक का राजकीय बीज गोदाम काफी चर्चाओं में है। यहां किसानों से अभद्रता, बीज वितरण में मनमानी जैसे मामले अक्सर आते रहते हैं। डिप्टी डायरेक्टर ने पिछलों दिनों 10 गोदाम प्रभारियों को बदला दिया था, लेकिन बिथरी ब्लॉक गोदाम प्रभारी पर किसी अधिकारियों का संरक्षण बताया जा रहा है। इसलिए बिथरी ब्लॉक गोदाम प्रभारी का कार्यक्षेत्र नहीं बदला। जबकि उसके खिलाफ तमाम शिकायतें हो चुकी हैं। गेहूं के बीज का सरकारी भाव लगभग 947 रुपये बोरी है, जबकि कर्मचारी खुलेआम 1050 रुपये में बेच रहे हैं। इसकी शिकायत किसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.