बरेली, नवम्बर 25 -- Bareily News: सुभाषनगर क्षेत्र स्थित केबीएसआर गेस्ट हाउस के कमरे में मंगलवार रात गुजरात निवासी एक व्यक्ति का शव मिला। वह दो दिन से गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था। रविवार रात करीब 12 बजे दरवाजा खोलकर देखा तो वह मृत अवस्था में मिला। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। सुभाषनगर पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान गुजरात में कच्छ जिले की बकाली सोसाइटी भुज सिटी निवासी 39 वर्षीय जावेद हसन के रूप में हुई है। वह 22 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 107 में आकर ठहरा था। रविवार सुबह उसने होटल स्टाफ से रात 11 बजे जगाने के लिए कहा था। स्टाफ ने कई बार दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। रात करीब 12 बजे स्टाफ ने दरवाजा खोलकर देखा तो वह मृत मिला। स्टाफ का कहना है कि दिन में भी उस...