Bareily News: गुरुजनों के सुझावों का आदर करना सीखें
बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: बरेली। रामपुर बाग स्थित आनंद आश्रम में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के आठवें दिन कथा व्यास पंडित बृजेश पाठक ने कहा कि गुरुजनों और माता-पिता के सुझावों के पीछे उनका जीवनभर का अनुभव और हमारी भलाई की भावना होती है। अहंकार के कारण उनकी बातों को अनदेखा करना नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने नारद जी और रावण के प्रसंग सुनाते हुए बताया कि बड़ों की सलाह न मानने का परिणाम हमेशा दुखद होता है, जबकि भगवान श्रीराम ने ऋषि-मुनियों के मार्गदर्शन का पालन किया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंत्री अनिल अग्रवाल ने बताया कि कथा का विश्राम बुधवार चार नवंबर को होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.